Breaking News

IPL टिकट अब होंगे और महंगे, जीएसटी बढ़कर हुआ 40 फीसदी

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का रोमांच देखने के लिए फैन्स को अब पहले से ज्यादा खर्च करना पड़ेगा। जीएसटी काउंसिल ने टिकट्स को सबसे ऊंचे टैक्स स्लैब में शामिल कर दिया है। 3 सितंबर (बुधवार) को हुई जीएसटी काउंसिल की बैठक में यह फैसला लिया गया कि आईपीएल और इसी तरह के बड़े खेल आयोंजनों के टिकट्स पर अब 40% जीएसटी वसूला जाएगा। अब तक इन टिकटों पर 28% जीएसटी लागू था। 

इस बदलाव के बाद, आईपीएल टिकट की कीमत सीधे-सीधे बढ़ जाएगी। उदाहरण के लिए, अगर किसी मैच का टिकट 2,000 रुपेय का है तो उस पर अब 800 रुपेय जीएसटी देना होगा, जबकि पहले 560 रुपेय जीएसटी  लगता था। यानी कुल मिलाकर फैन्स को हर टिकट पर पहले 240 रुपेय ज्यादा चुकाने होगें। 

नई दरों के साथ आईपीएल टिकट्स को उसी श्रेणी में रखा गया है, जिसमें कैसिनो रेस क्बल और लग्ज़री सामान आते हैं। इसका मतलब साफ है कि किक्रेट प्रेमियों के लिए स्टेडियम में जाकर मैच का मज़ा लेना जेब पर भारी पड़ेगा।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस फैसले से टिकट बिक्री पर असर पड़ सकता है, क्योंकि पहले से ही महंगे टिकट अब और भी ज्यादा महंगे हो जाएगें। हालांकि, किक्रेट प्रेमियों का जोश कितना कम होगा, यह देखने वाली बात होगी।