Breaking News

धनबाद कोल वाशरी हादसा: मृतकों के परिजनों को 20 लाख मुआवजा, नौकरी का भी वादा     |   नॉर्थ 24 परगना में बीजेपी नेता कुंदन सिंह के घर पर फायरिंग, कोई हताहत नहीं     |   नेपाल: PM बालेन शाह ने कैंसिल किए 1500 से ज्यादा पॉलिटिकल अपॉइंटमेंट्स     |   दीदी बंगाल में थीं और रहेंगी- अखिलेश यादव का दावा     |   IPL: 1.65 बिलियन डॉलर में बिकेगी राजस्थान रॉयल्स, मित्तल-पूनावाला कंसोर्टियम करेगा अधिग्रहण     |  

IPL 2026: मैदान पर जल्द होगी थाला की वापसी, माइकल हसी ने धोनी की इंजरी को लेकर दिया अपडेट

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी का कहना है कि दिग्गज बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी अपनी चोट से बेहतर तरीके से उबर रहे हैं और उनकी दौड़ने की रफ्तार में सुधार हुआ है। हालांकि हसी ने कहा कि टीम को अब भी इस अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज से अंतिम मंजूरी मिलने का इंतजार है।

हसी ने यह भी बताया कि धोनी ने जान-बूझकर मैच के मैदानों से दूरी बनाए रखी है, ताकि वे टीम के लिए कोई रुकावट न बनें, क्योंकि उनकी मौजूदगी से भीड़ का ध्यान और कैमरों का फोकस उन पर ही ज्यादा रहने की संभावना थी।

सीएसके ने मौजूदा सीजन में धोनी के बिना ही आठ मैच खेल लिए हैं। उम्मीद की जा रही थी कि भारत के पूर्व कप्तान कुछ ही हफ्तों में मैदान पर वापसी कर लेंगे लेकिन पिंडली की चोट के और ज्यादा बढ़ जाने की वजह से अब उन्हें ज्यादा सावधानी भरा और धीरे-धीरे चोट से उबरने का तरीका अपनाना पड़ रहा है।