Breaking News

नेपाल में 4,250 लोग अब भी लापता, छठे दिन भी तलाश जारी     |   सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस: शामली में पीड़ित परिवार से मिले जयंत चौधरी     |   UP: सीएम योगी ने हापुड़ हादसे का संज्ञान लिया, घायलों के तुरंत इलाज के निर्देश दिए     |   जोमैटो ने एनालॉग डिशेज की बिक्री पर ज़ीरो-टॉलरेंस पॉलिसी की घोषणा की     |   अमेरिका ने होर्मुज में माइन थ्रेट के बीच ईरान के लारक द्वीप पर हमला किया     |  

हिमाचल प्रदेश: चलती बस में ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, सड़क पर पलटी बस, कई घायल

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के नूरपुर में एक निजी बस सड़क पर पलट गई। वजह थी ड्राइवर को आया हार्ट अटैक। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए और घायल सवारियों को बाहर निकालकर उपचार के लिए सिविल अस्पताल नूरपुर भेजा गया। नूरपुर के निकट न्याजपुर में एक निजी बस (HP72 D3791) पलटने से करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 11 बजे एक निजी बस चंबा से ऊना जा रही थी। नूरपुर पहुंचते ही न्याजपुर के पास अचानक बस चालक को हार्ट अटैक आने से अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। जबकि बस चालक बेसुध होकर खिड़की से बाहर गिर गया। 

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए और घायल सवारियों को बाहर निकालकर उपचार के लिए सिविल अस्पताल नूरपुर भेजा गया। इस बीच स्थानीय विधायक रणवीर सिंह निक्का भी अस्पताल पहुंचे। गंभीर रूप से घायल तीन सवारियों को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। जबकि हादसे में घायल अन्य सवारियों का नूरपुर अस्पताल में ही उपचार चल रहा है। 

हादसे में 26 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से तीन घायलों गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर किया गया है, शेष घायलों का नूरपुर सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है। जिनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। प्रशासन की ओर से गंभीर रूप से घायलों को 5 हजार रुपये और घायलों को 2 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है।