Breaking News

3 दिवसीय भारत दौरे पर पोलैंड के प्रधानमंत्री, आज पीएम मोदी से होगी मुलाकात     |   फ्रांस में जारी प्रदर्शनों के बीच भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी     |   43 साल पुराने गैंगरेप केस में इलाहाबाद HC का फैसला, सबूतों के अभाव में 3 आरोपियों को किया बरी     |   मुंबई एयरपोर्ट पर करोड़ों की गोल्ड स्मगलिंग का पर्दाफाश, एयरपोर्ट कर्मचारी समेत 5 गिरफ्तार     |   सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल, कई फ्लाइट्स डायवर्ट     |  

देशभर में NEET UG 2026 परीक्षा आज, 22.79 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज रविवार को देश और विदेश में NEET (UG) 2026 परीक्षा आयोजित कर रही है। यह परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक पेन-एंड-पेपर मोड में हो रही है, जिसमें 22.79 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। NTA के अनुसार, दिव्यांग (PwD/PwBD) अभ्यर्थियों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है और उन्हें अतिरिक्त समय देते हुए शाम 6 बजे तक परीक्षा देने की अनुमति दी गई है।

यह परीक्षा भारत के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में आयोजित की जा रही है। इसके लिए 5,432 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए 2 लाख से अधिक कर्मियों को तैनात किया गया है, जिससे यह दुनिया की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षाओं में से एक बन गई है।तमिलनाडु के कन्याकुमारी जिले में 10 केंद्रों पर कुल 4,945 अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे हैं। कड़ी गर्मी के बावजूद छात्र सुबह 10 बजे से ही परीक्षा केंद्रों के बाहर पहुंचने लगे थे।

देशभर में जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग, राजस्थान के जयपुर और तमिलनाडु के कोयंबटूर समेत कई शहरों में परीक्षार्थी केंद्रों पर समय से पहले पहुंचते नजर आए। NEET देशभर में मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली प्रमुख परीक्षा है, जिसे लेकर अभ्यर्थियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।