Breaking News

गरबा किसी एक समुदाय तक सीमित नहीं होना चाहिए: अमृता फडणवीस     |   हांगकांग के पहले पोस्ट-कोलोनियल नेता तुंग ची-ह्वा का 89 साल की उम्र में निधन     |   न्यूयॉर्क में Huawei पर रैकेटियरिंग का मुकदमा, कंपनी के खिलाफ सुनवाई शुरू     |   सीहोर में वॉटर फिल्ट्रेशन प्लांट में क्लोरीन गैस का रिसाव, 4 लोग अस्पताल में एडमिट     |   गाजा में गोलीबारी में 2 लोगों की मौत, मृतकों में एक बच्चा भी शामिल     |  

छत्तीसगढ़ में जोरदार बारिश की चेतावनी, इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

 छत्तीसगढ़ में बीते एक सप्ताह से वर्षा नहीं हो रही है, जिससे लोग अब उमस से परेशान हो रहे हैं. अगले दो दिनों तक राजधानी रायपुर में कुछ इसी तरह का वातावरण रहने के आसार हैं, जबकि अगले दो दिनों के बाद मध्य व दक्षिणी छत्तीसगढ़ में वर्षा होने की संभावना है.

वहीं, रविवार को बस्तर संभाग के कुछ जिलों में भारी वर्षा के आसार बन रहे हैं. साथ ही प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. इसी बीच शनिवार को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई.

मौसम विभाग के अनुसार बस्तर संभाग के सुकमा में सर्वाधिक नौ सेंटीमीटर वर्षा हुई, जबकि अन्य जिलों में इससे कम वर्षा हुई है. वहीं, प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस जांजगीर में, जबकि न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया. इसके अलावा माना एयरपोर्ट का अधिकतम तापमान 33 डिग्री, बिलासपुर का 34 डिग्री, पेंड्रा रोड का 32.6 डिग्री, जगदलपुर का 30.7 डिग्री, दुर्ग का 32.5 डिग्री और राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.