Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

फसल बर्बादी पर किसानों को तुरंत मिलेगा मुआवजा, सीएम योगी ने दिए नुकसान के आकलन के निर्देश

उत्तर प्रदेश में अतिवृष्टि और अर्नब तूफान के कारण किसानों की फसलों को हुए नुकसान पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंभीरता दिखाई है। उन्होंने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को खेतों में जाकर फसल बर्बादी का आकलन कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि प्रभावित किसानों को मुआवजा देने में किसी तरह की देरी नहीं होनी चाहिए।

सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि नुकसान का सही आकलन कर किसानों को जल्द से जल्द उचित मुआवजा दिया जाए। इसके लिए जिलाधिकारी खुद फील्ड में जाकर स्थिति का जायजा लें और राहत कार्यों की निगरानी करें।

तय मुआवजे से अधिक नुकसान पर भी मिलेगी राहत

मुख्यमंत्री ने कहा है कि अगर किसी किसान की फसल को निर्धारित मुआवजे के दायरे से अधिक नुकसान हुआ है, तो भी उसे राहत दिलाने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं। फील्ड स्तर के अधिकारी नुकसान की वास्तविक स्थिति की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दें, ताकि किसानों को उचित सहायता मिल सके।

कोई भी प्रभावित किसान राहत से वंचित न रहे

सीएम योगी ने अधिकारियों को फसल नुकसान का सर्वे और मुआवजा वितरण संवेदनशीलता के साथ करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में प्रदेश सरकार किसानों के साथ खड़ी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी प्रभावित किसान राहत से वंचित न रहे। नुकसान के आकलन से लेकर मुआवजा मिलने तक की प्रक्रिया में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।