Breaking News

गरबा किसी एक समुदाय तक सीमित नहीं होना चाहिए: अमृता फडणवीस     |   हांगकांग के पहले पोस्ट-कोलोनियल नेता तुंग ची-ह्वा का 89 साल की उम्र में निधन     |   न्यूयॉर्क में Huawei पर रैकेटियरिंग का मुकदमा, कंपनी के खिलाफ सुनवाई शुरू     |   सीहोर में वॉटर फिल्ट्रेशन प्लांट में क्लोरीन गैस का रिसाव, 4 लोग अस्पताल में एडमिट     |   गाजा में गोलीबारी में 2 लोगों की मौत, मृतकों में एक बच्चा भी शामिल     |  

छत्तीसगढ़ : पानी के तेज बहाव में धसी सड़क, कई गांव से टूटे संपर्क

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में बीते 12 घंटे से मूसलाधार बारिश के चलते नदी नाले ऊफान पर हैं. जिले के वाड्रफनगर विकासखंड से पनसारा चलगली मार्ग पर पुल और सड़क बहने से कई गांव से संपर्क टूट गया है. इसके चलते आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई है. वहीं लगातार बारिश की चलते लोगों का जनजीवन भी काफी प्रभावित हो रहा है.

बता दें, यह सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाई गई थी. लेकिन भारी बारिश के चलते सड़क बह गई और स्थानीय लोगों को आवाजाही अवरुद्ध होने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने सरकार से सड़क बनने तक आवाजाही के लिए अस्थाई सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है, जिससे उन्हें मूलभूत सुविधाओं से वंचित ना होना पड़े