Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

वाराणसी विकास प्राधिकरण शहर में बनाएगा तीन हाई-टेक टाउनशिप, 1700 करोड़ रुपये होंगे खर्च

Uttar Pradesh: वाराणसी के निवासियों को जल्द ही तीन नई टाउनशिप मिलेंगी। वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) शहर के मधनी, गंजारी और कलीपुर इलाकों में नई टाउनशिप विकसित कर रहा है।

इसके लिए लगभग 1,700 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। वीडीए ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 2,866.20 करोड़ रुपये के प्रस्तावित बजट को मंजूरी दे दी है। ये प्रस्तावित बजट सरकार को भेज दिया गया है। इस महीने होने वाली बोर्ड बैठक में इसे मंजूरी मिल जाएगी।