Breaking News

G20 को बाजारों को राजनीति से मुक्त करने की दिशा में काम करना चाहिए: जयशंकर     |   आंध्र प्रदेश नगर निकाय चुनाव, कडप्पा में आज होगा मतदान     |   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली आज     |   जापान में भूकंप के तेज झटके; दर्ज की गई 6.0 की तीव्रता     |   दिल्ली में INDIA गठबंधन रैली से पहले रामलीला मैदान के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम     |  

नोएडा हवाई अड्डे पर कैलिब्रेशन विमान की सफल परीक्षण लैंडिंग, उद्घाटन जल्द

Uttar Pradesh: नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के चालू होने की दिशा में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई। इस दिन भारतीय विमानपत्तनम प्राधिकरण की ‘कैलिब्रेशन’ उड़ान हवाई अड्डे पर सफलतापूर्वक उतरी। अधिकारियों ने ये जानकारी दी।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी किये गये एक बयान के अनुसार, किसी भी नए हवाई अड्डे के चालू होने से पहले किया जाने वाला ये महत्वपूर्ण परीक्षण, हवाई अड्डे की नौवहन और संचार प्रणालियों की सटीकता की पुष्टि करता है।

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी शैलेंद्र भाटिया ने बताया कि आज से दो दिन तक इस हवाईअड्डे पर परीक्षण जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि हवाईअड्डे पर एअर इंडिया के विमान ने उड़ान भरी और उतरा। उन्होंने बताया कि ये परीक्षण गुरुवार से होना था, लेकिन मौसम खराब होने के चलते ये आज से शुरू हुआ।

ये परीक्षण उड़ान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए की जाती है। परीक्षण में सभी उपकरण और सेंसर सही काम करते मिलने पर विमान सेवाओं के लिए हरी झंडी मिल जाएगी। मतलब हवाई अड्डे को ‘एयरोड्रम लाइसेंस’ मिल जाएगा। दिसंबर से इस हवाईअड्डे से विमान सेवाएं शुरू होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं।