Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

लखनऊ के जायके को यूनेस्को की मान्यता, PM मोदी ने की अपील

PM Modi: यूनेस्को द्वारा उत्तर प्रदेश की राजधानी को ‘क्रिएटिव सिटी ऑफ गैस्ट्रोनॉमी’ की सूची में शामिल किए जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया भर के लोगों से लखनऊ आकर इस शहर की विशिष्टता को जानने की अपील की।

मोदी ने कहा कि लखनऊ जीवंत संस्कृति का पर्याय है, जिसके मूल में एक शानदार पाककला संस्कृति है।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘मुझे खुशी है कि यूनेस्को ने लखनऊ की इस (पाक) कला को मान्यता दी है और मैं दुनिया भर के लोगों से लखनऊ आकर इसकी विशिष्टता को जानने का आह्वान करता हूं।’’

उन्होंने केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के एक पोस्ट के जवाब में कहा कि लखनऊ को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) द्वारा ‘क्रिएटिव सिटी ऑफ गैस्ट्रोनॉमी’ घोषित किया जाना ‘‘इसकी विशिष्ट पाककला विरासत और भारत की समृद्ध पाककला परंपराओं में इसके अमूल्य योगदान को मान्यता देना है।’’

मंत्री ने कहा कि यह सम्मान लखनऊ के वैश्विक कद को बढ़ाता है तथा इसे जायके और संस्कृति के लिए एक प्रमुख गंतव्य के रूप में स्थापित करता है।