Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी का प्रकोप, लोगों को सावधानी बरतने की नसीहत

North India Heatwave: तेज धूप और गर्म हवा ने लोगों को घरों के अंदर रहने पर मजबूर कर दिया है। दिन में सड़कें लगभग सुनसान रहती हैं। बेहद जरूरी काम होने पर ही लोग बाहर निकल रहे हैं। भीषण गर्मी के कारण लोगों को त्वचा और आंखों में जलन की शिकायत है। कई लोगों का कहना है कि सुरक्षा के तमाम उपाय करने के बावजूद गर्मी का सामना करना मुश्किल है।

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 19, 20 और 21 मई को भीषण लू चलने के आसार हैं। तापमान तीन से चार डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है। विभाग के अनुमान को देखते हुए, राज्य सरकार ने सभी जिलों को पहले से राहत के उपाय लागू करने के निर्देश दिए हैं।

जम्मू का मौसम अमूमन कुछ ठंडा रहता है। वहां भी इस साल भीषण गर्मी पड़ रही है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। तेज धूप से बचने के लिए लोग छाता लेकर निकल रहे हैं। साथ ही चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए नहरों में नहा रहे हैं।