Breaking News

लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित     |   टाटा के चेयरमैन चंद्रशेखरन के इस्तीफे की पेशकश के बाद TCS में 4.97% की गिरावट     |   राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित     |   अरुणाचल में चीनी घुसपैठ की खबरों के बीच जयशंकर-राजनाथ की मुलाकात     |   'आज तीन बजे से चर्चा शुरू करेंगे, मैं हर सवाल का जवाब देने को तैयार' अमित शाह ने विपक्ष को दिया चैलेंज     |  

UP News: सहारनपुर में गर्मी से लोग हलकान, पारा पहुंच गया है 40 डिग्री के पार

UP News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में भीषण गर्मी पड़ने लगी है। पारा अब 40 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर पहुंचने लगा है। सड़कों पर लोग तेज धूप और गर्म हवाओं से बचने के लिए छतरियों का इस्तेमाल कर रहे हैं और खुद को कपड़ों से ढके हुए नजर आ रहे हैं।

जिले के अस्पतालों में दस्त और निर्जलीकरण के इलाज के लिए आने वाले लोगों की संख्या में भारी इजाफा हो गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, लू से संबंधित मामलों से निपटने के लिए जिला अस्पताल में खास इंतजाम किए गए हैं। इसमें अलग से बिस्तर और ठंडा रखने के लिए सुविधाएं स्थापित की गई हैं।

लू की स्थिति जारी रहने की आशंका को देखते हुए, अधिकारी लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और भीषण गर्मी के बीच सावधानी बरतने की अपील कर रहे हैं।