Breaking News

सितंबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हुई, जो अगस्त में 4.82 फीसदी थी     |   बिहार कैबिनेट ने पीएम मोदी के 25 वर्ष की जनसेवा पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया     |   झारखंड HC ने JPSC की तीन परीक्षाएं रद्द मामले में सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा     |   'चुनाव आयोग को बचाते-बचाते बीजेपी खुद डूब जाएगी', अखिलेख यादव ने कहा     |   जंतर-मंतर को प्रोस्टेट साइट से हटाने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, सुनवाई कल     |  

UP: महोबा जिले के दो गांवों में वोटिंग का बहिष्कार, सड़क नहीं बनने से नाराज हैं गांव वाले

आम चुनाव के पांचवे चरण में उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इन सीटों में हमीरपुर भी शामिल है। हमीरपुर लोकसभा सीट के हिस्से महोबा जिले की कुलपहाड़ तहसील के रामूपुरा और ठठेवरा गांव के वोटरों ने चुनाव का बहिष्कार किया है। गांव वालों का कहना है कि जब तक उनके गांव में सड़क नहीं बन जाती, तब तक वे वोट नहीं डालेंगे।

महोबा विधानसभा हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र की पांच विधानसभाओं में से एक है। पांचवें चरण में छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 49 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं।