Breaking News

सितंबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हुई, जो अगस्त में 4.82 फीसदी थी     |   बिहार कैबिनेट ने पीएम मोदी के 25 वर्ष की जनसेवा पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया     |   झारखंड HC ने JPSC की तीन परीक्षाएं रद्द मामले में सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा     |   'चुनाव आयोग को बचाते-बचाते बीजेपी खुद डूब जाएगी', अखिलेख यादव ने कहा     |   जंतर-मंतर को प्रोस्टेट साइट से हटाने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, सुनवाई कल     |  

Saif Ali Khan ने इंस्टाग्राम पर रखा कदम, सबसे पहले Kareena Kapoor को किया फॉलो

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान ने आखिरकार इंस्टाग्राम पर एंट्री कर ली है। सालों तक सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखने वाले अभिनेता के इस कदम ने फैंस का ध्यान खींचा है। उनके अकाउंट पर पहली पोस्ट सामने आने के बाद प्रशंसक उन्हें बधाई दे रहे हैं और उनकी सोशल मीडिया गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं।

सैफ अली खान की शादी अभिनेत्री करीना कपूर खान से हुई है। अब तक फैंस को सैफ की निजी जिंदगी की झलक ज्यादातर करीना की सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ही मिलती थी। लेकिन इंस्टाग्राम पर सैफ की एंट्री के बाद उनके प्रशंसकों को उनसे जुड़ी अपडेट पाने का एक और माध्यम मिल गया है।

सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर आते ही सबसे पहले अपनी पत्नी करीना कपूर खान को फॉलो किया। करीना ने भी उन्हें वापस फॉलो किया है। इसके अलावा सैफ की बहन सोहा अली खान भी उन्हें फॉलो करने वालों में शामिल हैं। सैफ की पहली पोस्ट पटौदी लाइब्रेरी से जुड़ी है, जिसने उनके परिवार की विरासत को लेकर भी लोगों की उत्सुकता बढ़ा दी है।

सैफ के इंस्टाग्राम पर आने के बाद फैंस ने कमेंट सेक्शन में उनका स्वागत किया। कुछ यूजर्स ने लिखा, “Welcome to Instagram”, तो एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, “King is here and forever।” वहीं, एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि आखिरकार जेनरेशन Z का सबसे उम्रदराज सदस्य भी इंस्टाग्राम पर आ गया।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सैफ अली खान हाल ही में प्रियदर्शन की फिल्म ‘हैवान’ में नजर आए। इस फिल्म में अक्षय कुमार भी हैं। फिल्म के जरिए दोनों कलाकार एक दशक से ज्यादा समय बाद फिर से पर्दे पर साथ आए हैं। इससे पहले दोनों 2008 में रिलीज हुई फिल्म ‘टशन’ में नजर आए थे। ‘हैवान’ का निर्माण वेंकट के. नारायण और शैलजा देसाई फेन ने KVN Productions और Thespian Films के बैनर तले किया है।