Breaking News

उत्तराखंड: 24 घंटे में सामान्य से 354 फीसदी ज्यादा रिकॉर्ड बारिश     |   ठाणे डॉक्टर से मारपीट मामला: शिवसेना कॉर्पोरेटर रमेश म्हात्रे अस्पताल से डिस्चार्ज के बाद कोर्ट में होंगे पेश     |   देहरादून में 'छात्रों की गूंज': कोटा की तर्ज पर युवाओं से 17 जुलाई को संवाद करेंगे राहुल गांधी     |   दक्षिणी चीन में कुदरत का कहर: तूफान 'मायसाक' के कारण आई बाढ़ से 39 लोगों की मौत     |   हरियाणा कांग्रेस में अंदरूनी कलह तेज: हुड्डा और सुरजेवाला के बीच जुबानी जंग तेज     |  

हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण बना जनउत्सव, 'जय श्रीराम' और 'गंगा मैया की जय' उद्घोष से गूंजा समारोह

Hardoi: गंगा एक्सप्रेसवे के ऐतिहासिक लोकार्पण अवसर पर हरदोई का कार्यक्रम स्थल उस समय जन-उत्सव में बदल गया, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंच पर पहुंचे। उनके आगमन के साथ ही हजारों की भीड़ स्वत स्फूर्त भाव से कुर्सियों से खड़ी हो गई और पूरा पंडाल “भारत माता की जय”, “जय श्रीराम”, “गंगा मैया की जय” तथा “हर-हर गंगे” के उद्घोष से गूंजायमान हो उठा।

जनसमूह के बीच से उठती “मोदी-मोदी” और “योगी-योगी” की गूंज ने पूरे माहौल को और ऊर्जावान बना दिया। इस आत्मीय स्वागत को देखकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री दोनों ने मुस्कुराते हुए हाथ जोड़कर जनता का अभिवादन किया। मंच पर उपस्थित अन्य विशिष्ट अतिथियों ने भी जनता जनार्दन को प्रणाम कर उसके उत्साह का सम्मान किया।

भीषण गर्मी के बावजूद दूर-दराज के जिलों से पहुंचे लोगों का जोश और उत्साह का भाव देखने लायक था। विकास और आस्था के इस संगम ने माहौल को उत्सव में बदल दिया, जहां हर चेहरा इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने को उत्साहित दिखा। लोग हाथ उठाकर अभिवादन कर रहे थे तो कई अपने मोबाइल में इस यादगार पल को कैद करने में जुटे थे।

कार्यक्रम स्थल का समूचा दृश्य यह अहसास करा रहा था कि गंगा एक्सप्रेसवे केवल एक परियोजना नहीं, बल्कि जन-आकांक्षाओं और विकास की एक नई यात्रा का उत्सव है, जिसका इंतजार लोगों को लंबे समय से था।