Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

Uttar Pradesh: लखनऊ में फल और सब्जी मंडी में लगी आग, 15-20 दुकानें जलकर खाक

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के लखनऊ के कृष्णानगर इलाके में फल और सब्जी मंडी में गुरुवार देर रात आग लग जाने से लगभग 15 से 20 दुकान जलकर खाक हो गईं। पुलिस ने शुक्रवार को ये जानकारी दी। आधिकारिक बयान के मुताबिक, आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया गया।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अमित कुमार आनंद ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि आग एक दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और बाद में आसपास की दुकानों में फैल गई।’’

अधिकारियों ने कहा कि आग लगने के सही कारण का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।