Breaking News

छत्तीसगढ़: बीजापुर में 103 नक्सलियों ने किया समर्पण, 80 पुरुष और 23 महिलाएं शामिल     |   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिल्ली के लाल किले में आयोजित दशहरा समारोह में शामिल हुईं     |   असम पुलिस ने सिंगर जुबीन डेथ केस में उनके मैनेजर-ऑर्गेनाइजर पर हत्या का आरोप लगाया     |   UP: नोएडा में झमाझम बारिश, दशहरा मेले में दहन से पहले भीगा रावण, लोग निकले     |   EC टीम चुनाव तैयारियों को लेकर बिहार दौरा करेगी, 4 Oct को सियासी दलों संग बैठक     |  

संभल में अवैध निर्माण पर बुलडोजर एक्शन शुरू

Sambhal:  संभल में सरकारी जमीन पर बने अवैध निर्माण को प्रशासन ने गिराना शुरू कर दिया है, अवैध निर्माण में मदरसा और बरात घर चल रहा था। असमोली थानाक्षेत्र के गांव में प्रशासन ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है, कई एकड़ भूमि पर बने इस निर्माण में लोग मदरसा और बरात घर चला रहे थे।

एसपी केके बिश्नोई ने बताया कि यह जमीन तालाब के लिए चिन्हित है। निर्माण हटाने के लिए संबंधित पक्ष को 30 दिन का समय दिया गया था, लेकिन तय समय सीमा पूरी होने के बाद भी अवैध निर्माण नहीं हटाया गया। इसके बाद प्रशासन ने खुद कार्रवाई का फैसला लिया है।

संभल में सरकारी जमीन पर बने अवैध निर्माण को प्रशासन ने गिराना शुरू कर दिया है। अवैध निर्माण में मदरसा और बरात घर चल रहा था, इलाके में भारी पुलिस बल और ड्रोन निगरानी के बीच डीएम व एसपी मौजूद हैं।

इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। माहौल तनावपूर्ण न हो, इसके लिए पूरे क्षेत्र को छावनी में बदल दिया गया है, लोगों को घरों से बाहर न निकलने की हिदायत दी गई है।

कार्रवाई की निगरानी के लिए मौके पर डीएम और एसपी मौजूद हैं। ड्रोन से भी क्षेत्र की निगरानी की जा रही है, प्रशासन का कहना है कि अवैध कब्जों और निर्माण को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।