Breaking News

सितंबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हुई, जो अगस्त में 4.82 फीसदी थी     |   बिहार कैबिनेट ने पीएम मोदी के 25 वर्ष की जनसेवा पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया     |   झारखंड HC ने JPSC की तीन परीक्षाएं रद्द मामले में सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा     |   'चुनाव आयोग को बचाते-बचाते बीजेपी खुद डूब जाएगी', अखिलेख यादव ने कहा     |   जंतर-मंतर को प्रोस्टेट साइट से हटाने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, सुनवाई कल     |  

वोटरों में जागरूकता बढ़ाने के लिए यूपी के बहराइच में निकाली गई बाइक रैली

उत्तर प्रदेश के बहराइच में जिला प्रशासन ने वोटिंग की अहमियत के बारे में जागरूकता बढ़ाने के मकसद से शहर में बाइक रैली निकाली। बाइक रैली में बड़ी संख्या में शहर के लोगों ने हिस्सा लिया। शहर के व्यापारी संगठनों ने वोटरों के बीच जागरूकता बढ़ाने की इस पहल का समर्थन किया।

बाइक रैली में बड़ी तादाद में महिलाएं भी शामिल हुईं। रैली में शामिल हुए लोगों ने महिलाओं से वोटिंग के दिन बड़ी संख्या में वोट डालने की अपील करते हुए कहा कि उन्हें अपने वोट की ताकत को पहचानना चाहिए। उत्तर प्रदेश के उत्तर-पूर्वी हिस्से में आने वाले बहराइच में 13 मई को वोटिंग होगी।

बहराइच जिले के कुछ हिस्से कैसरगंज लोकसभा सीट के तहत आते हैं। इस सीट पर 20 मई को लोकसभा चुनाव के पांचवें दौर में वोट डाले जाएंगे।