Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा दांव, मिस्ड कॉल के जरिए 20 लाख मतदाताओं तक पहुंचेगी बीजेपी

Uttar Pradesh: चुनावी मुहूर्त निकलने से पहले भाजपा आधी आबादी का आशीर्वाद प्राप्त करने निकल पड़ी है। विधायी सदनों में महिलाओं का प्रतिनिधित्व एक तिहाई करने का संकल्प लेकर बढ़ रही भाजपा ने नारी शक्ति वंदन अभियान की पटकथा पर चुनावी मंच सजाना शुरू कर दिया है। यूपी में भी भाजपा 'नारी शक्ति वंदन अभियान' के तहत मिस्ड कॉल के जरिए 20 लाख मतदाताओं तक पहुंचेगी।

लोक सभा और राज्य सभा में 16 अप्रैल को नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन विधेयक पेश किया जाएगा, जिससे महिलाओं को सदन में एक तिहाई प्रतिनिधित्व मिलने का रास्ता खुल जाएगा। पिछले साल नारी शक्ति वंदन अधिनियम की रूपरेखा को लेकर भाजपा ने यूपी में महिलाओं के ठोस वोटबैंक पर होमवर्क किया। हाल में जिला इकाइयों के गठन में इसका असर भी दिखा, जब पार्टी ने साफ कर दिया कि एक तिहाई पद महिलाओं को दिया जाएगा। चुनावी मोड में चल रही भाजपा ने ऐसे मुद्दों को प्राथमिकता पर रखा है जिससे चुनावी गुणा गणित में सीधा फायदा हो। इस बार फोकस आधी आबादी है

भाजपा इसे क्रांतिकारी उपलब्धि मानकर आधी आबादी से वोटों का रिश्ता बढ़ाने पर फोकस कर रही है। हर लोकसभा क्षेत्र से 12500 जबकि प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र से केंद्रीय इकाई द्वारा दिए गए विशेष फोन नंबर पर ढाई हजार लोगों से मिस्ड कॉल कराया जाएगा। चुनावी मोड में चल रही भाजपा ने आधी आबादी को प्राथमिकता पर रखा है जिससे चुनावी गुणा गणित में सीधा फायदा हो।