Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 10-11 सितंबर को भारी बारिश के आसार: IMD

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 10 और 11 सितंबर को भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में सक्रिय मौसमी सिस्टम के कारण द्वीप समूह में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना है। IMD ने मछुआरों और तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। समुद्र में ऊंची लहरें उठने की आशंका के चलते मछुआरों को अगले दो दिनों तक समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गई है।

स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे मौसम विभाग के अपडेट पर नजर रखें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। साथ ही, आपदा प्रबंधन दल को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके। मानसून की सक्रियता के चलते अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। आने वाले 48 घंटे क्षेत्र के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं।