Breaking News

लोकसभा की कार्यवाही गुरुवार सुबह ग्यारह बजे तक स्थगित     |   जस्टिस यशवंत वर्मा को पद से हटाने के लिए शीतकालीन सत्र में लाया जा सकता है महाभियोग प्रस्ताव     |   दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य     |   कर्नाटक में विभागों का बंटवारा, सीएम शिवकुमार ने अपने पास रखा वित्त विभाग     |   टाटा के चेयरमैन चंद्रशेखरन के इस्तीफे की पेशकश के बाद TCS में 4.97% की गिरावट     |  

एशिया में जलवायु परिवर्तन का संकट, श्रीलंका में चक्रवात से 900 से ज्यादा की मौत

Cyclone Ditwah: एशिया के कुछ हिस्सों में जलवायु परिवर्तन का संकट गहराता जा रहा है। मलक्का स्ट्रेट में बने उष्णकटिबंधीय तूफान की वजह से इंडोनेशिया, मलेशिया और थाईलैंड में भयंकर बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं।

इस बीच श्रीलंका में भी एक और चक्रवात तबाही मचा रहा है, जिसका असर भारत के दक्षिणी तट पर दिखाई दे रहा है। यहां तूफान की वजह से मरने वालों की संख्या 900 से ज्यादा हो गई है, जबकि लाखों लोग प्रभावित हैं।

मौसम वैज्ञानिक बताते हैं कि मानसून की बारिश कई चक्रवात से टकराई है। इसकी वजह से भयंकर बारिश और भूस्खलन हुए हैं, जिससे काफी लोग हताहत हुए और बचाव कार्य में भी परेशानी आई। ये इलाका अपनी तटरेखा, घनी आबादी और बुनियादी ढांचे की वजह से असुरक्षित है। इस बीच, विशेषज्ञों ने जलवायु परिवर्तन को लेकर एक और गंभीर चेतावनी जारी की है।

समुद्र की गर्मी और हवा में ज्यादा नमी तूफानों को बढ़ा रही है। इसकी वजह से रिकॉर्ड तोड़ बारिश हो रही है, जिससे आपदा का खतरा भी बढ़ गया है। वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि ये घटनाएं अब कभी कभार आने वाली आपदा नहीं हैं बल्कि तेजी से सामान्य घटना बनती जा रही हैं।