Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

विजयपुर जिले की कृष्णा नदी में नाव पलटी, तीन लोगों की मौत, तीन अभी भी लापता

Karnataka: पुलिस ने विजयपुर जिले में कृष्णा नदी में नाव पलटने से डूबे छह लोगों में से तीन युवकों के शव बाहर निकाल लिए हैं। तीन लोग अभी भी लापता हैं जिनकी तलाश की जा रही है।  

मंगलवार को पुलिस की छापेमारी के बाद हेल बलुटी गांव में नदी तट पर कथित तौर पर जुआ खेल रहे आठ लोगों में से कुछ ने नाव से भागने की कोशिश की थी। उफनती नदी में नाव पलट गई। पुलिस ने बताया कि उनमें से दो तैरकर सुरक्षित निकलने में कामयाब रहे।