Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

Hardik Pandya संग अफेयर की अफवाहों पर Ameesha Patel का पलटवार, यूजर को लगाई फटकार

बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल ने क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के साथ अफेयर की अटकलें लगाने वाले एक सोशल मीडिया यूजर को करारा जवाब दिया है। दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अमीषा हार्दिक को अपने कुछ दोस्तों से मिलवाती नजर आ रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद एक X यूजर ने दोनों के बीच रिश्ते को लेकर सवाल उठाते हुए दावा किया कि अमीषा ने पार्टी के दौरान हार्दिक के कंधे पर हाथ रखा और इसे लेकर सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों को सही बताया।

इस पोस्ट का स्क्रीनशॉट अमीषा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और व्यंग्यात्मक अंदाज में लिखा, “हां बिल्कुल। माय गॉड, आप सही कह रहे हैं... सच में मेरा हाथ उन पर बहुत रोमांटिक तरीके से था।” अमीषा ने आगे यूजर की सोच पर सवाल उठाते हुए लिखा, “मैं आपको नहीं जानती, लेकिन लगता है कि आपकी कोई लड़की दोस्त भी नहीं है। ऐसी पोस्ट करने से पहले वक्त है कि आप एक लड़की को दोस्त बनाएं।”

दरअसल, अमीषा और हार्दिक को हाल ही में मुंबई के ताज महल पैलेस में एक साथ देखा गया था। इसी दौरान का वीडियो वायरल होने के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई। वहीं, हार्दिक पांड्या इस समय मॉडल माहिका शर्मा के साथ रिलेशनशिप में हैं। हार्दिक ने 10 अक्टूबर 2025 को माहिका के साथ अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम पर सार्वजनिक किया था। इससे पहले वह नताशा स्टेनकोविक के साथ रिश्ते में थे और दोनों 2023 में अलग हो गए थे वर्कफ्रंट की बात करें तो अमीषा पटेल आखिरी बार 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘गदर 2’ में नजर आई थीं। फिल्म में उन्होंने सनी देओल के साथ सकीना का किरदार निभाया था।