Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

नीतीश-लालू से मुक्ति दिलाने और पलायन रोकने वाली पार्टी होगी हमारी: प्रशांत किशोर

Bihar: राजनैतिक रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर ने रविवार को कहा कि वो कोई राजनैतिक पार्टी (जन सुराज) नहीं बना रहे हैं। ये बिहार के एक करोड़ लोगों की ओर से अपने बच्चों के भविष्य को बचाने, नीतीश-लालू से छुटकारा पाने और पलायन को रोकने के लिए बनाई गई पार्टी है। 

किशोर ने कहा कि पहले वो पार्टियों और नेताओं को चुनाव जीतने, पार्टी बनाने और प्रचार करने के तरीके बताते थे अब बिहार के लोगों को सुझाव देंगे। किशोर ने कहा कि उनका जन सुराज अभियान दो अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन एक राजनैतिक पार्टी बन जाएगा और अगले साल बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेगा।

2020 में किशोर ने अपने गृह राज्य में 'बात बिहार की' नाम से अभियान शुरू किया था, जो कॉपीराइट मामले में उलझ गया और अंततः बंद हो गया।