Breaking News

3 दिवसीय भारत दौरे पर पोलैंड के प्रधानमंत्री, आज पीएम मोदी से होगी मुलाकात     |   फ्रांस में जारी प्रदर्शनों के बीच भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी     |   43 साल पुराने गैंगरेप केस में इलाहाबाद HC का फैसला, सबूतों के अभाव में 3 आरोपियों को किया बरी     |   मुंबई एयरपोर्ट पर करोड़ों की गोल्ड स्मगलिंग का पर्दाफाश, एयरपोर्ट कर्मचारी समेत 5 गिरफ्तार     |   सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल, कई फ्लाइट्स डायवर्ट     |  

Madhya Pradesh: छिंदवाड़ा में महिलाएं बना रही हैं 'सीड बॉल', धरती को हरा-भरा बनाने का बना जरिया

Madhya Pradesh: ये लड्डू नहीं हैं और न ही खेलने के लिए गेंदें हैं, ये वो हैं जो हरियाली बिखेरेंगे और पेड़ बनेंगे। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के एक गांव की महिलाओं का एक समूह हरियाली वापस लाने के लिए सीड बॉल बना रहा है।

खेत की मिट्टी, चूल्हे से निकली राख और गोबर की खाद मिलाकर आटे की तरह गूथ लिया जाता है। फिर छोटे-छोटे लड्डू बनाकर उनके भीतर बीज भर दिए जाते हैं। कुछ देर सूखने के बाद ये सीड बॉल के रूप में तैयार हो जाते हैं।

इन्हें मानसून के दौरान बंजर और पहाड़ी इलाकों में फेंका जाएगा। इस उम्मीद के साथ कि बारिश आने पर बिना किसी खास देखभाल के इनमें से कई उग आएंगे और पेड़ बन जाएंगे। पांजरा गांव की महिलाएं आस-पास मिलने वाली चीजों का इस्तेमाल करके इस कोशिश को आगे बढ़ा रही हैं।

मानसून सीजन आने ही वाला है। ऐसे में हाल के हफ्तों में इस प्रयास ने रफ्तार पकड़ ली है। हजारों 'सीड बॉल' तैयार किए जा रहे हैं। छोटे पैमाने पर शुरू हुई इस पहल में अब पूरे गांव की महिलाएं बढ़-चढ़कर शामिल हो रही हैं। वे कमाई करने के साथ-साथ धरती पर हरियाली भी बिखेर रही हैं।