Breaking News

3 दिवसीय भारत दौरे पर पोलैंड के प्रधानमंत्री, आज पीएम मोदी से होगी मुलाकात     |   फ्रांस में जारी प्रदर्शनों के बीच भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी     |   43 साल पुराने गैंगरेप केस में इलाहाबाद HC का फैसला, सबूतों के अभाव में 3 आरोपियों को किया बरी     |   मुंबई एयरपोर्ट पर करोड़ों की गोल्ड स्मगलिंग का पर्दाफाश, एयरपोर्ट कर्मचारी समेत 5 गिरफ्तार     |   सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल, कई फ्लाइट्स डायवर्ट     |  

कैप्टन शशिकांत मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट, आखिरी गेंद पर खुर्राट 11 ने जीता फाइनल, पायनियर क्लब को 1 विकेट से हराया

नोएडा स्टेडियम में आयोजित 26वें कैप्टन शशिकांत मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला गुरुवार को पायनियर क्रिकेट क्लब और खुर्राट 11 के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में खुर्राट 11 ने आखिरी गेंद पर एक विकेट से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कर लिया। टूर्नामेंट का आयोजन डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन गौतमबुद्ध नगर, नोएडा स्पोर्ट्स ट्रस्ट, मानव सेवा समिति और एनपीडीए की ओर से किया गया।

मिहुल चौधरी और मनीष की शानदार बल्लेबाजी

vsvdv

फाइनल में टॉस जीतकर खुर्राट 11 ने पायनियर क्रिकेट क्लब को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पायनियर की टीम ने पांच विकेट खोकर 178 रन बनाए। भास्कर भारद्वाज ने 59 और संदीप ने 41 रन की पारी खेली। खुर्राट की ओर से अमित नागर और अंकित नागर ने दो-दो विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी खुर्राट 11 की टीम ने आखिरी गेंद तक संघर्ष करते हुए एक विकेट से जीत हासिल की। मिहुल चौधरी ने 54 रन और मनीष ने 44 रन बनाकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया। पायनियर क्रिकेट क्लब की ओर से राजेश, भास्कर और तन्मय ने दो-दो विकेट हासिल किए। शानदार प्रदर्शन के लिए मनीष को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार और ट्रॉफी से किया सम्मानित

sdcdScsd

मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें विजेता और उपविजेता टीमों के साथ व्यक्तिगत प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।

  • विजेता: खुर्राट 11 — ₹50,000 और ट्रॉफी

  • उपविजेता: पायनियर क्रिकेट क्लब — ₹25,000 और ट्रॉफी

  • मैन ऑफ द टूर्नामेंट: अमित नागर (खुर्राट 11) — ₹11,000 और ट्रॉफी

  • सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज: अंश (खुर्राट 11) — ₹5,000 और ट्रॉफी

  • सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज: स्पर्श जैन (एस्टर क्रिकेट क्लब) — ₹5,000 और ट्रॉफी

  • सर्वाधिक छक्के: मनीष — ₹2,100 और ट्रॉफी

क्रिकेट मैदान की बेहतरीन देखरेख के लिए क्यूरेटर अनवर अली की भी सराहना की गई।

शहीद कैप्टन शशिकांत शर्मा को समर्पित है टूर्नामेंट

vvdfv

पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता नोएडा के पूर्व मुख्य कार्यपालक अधिकारी देवदत्त ने की। उन्होंने लगातार 26 वर्षों से टूर्नामेंट आयोजित करने के लिए आयोजन समिति के सदस्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह टूर्नामेंट देश के लिए शहीद हुए सैनिक को समर्पित है, जो इसे विशेष महत्व देता है। उन्होंने कैप्टन शशिकांत शर्मा के माता-पिता को नमन करते हुए कहा कि ऐसे वीर सपूत को जन्म देने वाले माता-पिता धन्य हैं, जिन्होंने देश की सीमा की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।

vSVsv

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में नोएडा जोन के एसीपी मयंक तिवारी और नोएडा प्राधिकरण के जीएम ए.के. अरोड़ा उपस्थित रहे। उन्होंने भी टूर्नामेंट को एक पावन यज्ञ के समान बताया।

समारोह में कैप्टन शशिकांत शर्मा के पिता फ्लाइट लेफ्टिनेंट जे.पी. शर्मा, माता सुदेश शर्मा, भाई डॉ. नरेश शर्मा और डॉ. संगीता शर्मा सहित आयोजन समिति के सदस्य, खेल जगत से जुड़े लोग और कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

vfvfsv

कार्यक्रम का संचालन डॉ. अशोक श्रीवास्तव ने किया। डीडीसीए के रविंद्र चौधरी और संतराम ने अंपायर की भूमिका निभाई, जबकि वेद चौधरी ने स्कोरिंग की जिम्मेदारी संभाली।