Breaking News

पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |   आज से दो दिन गुजरात के दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी     |   छत्तीसगढ़ में ‘अर्णब’ का कहर, पेंड्रा में धान की फसल बर्बाद; स्कूल-आंगनवाड़ी बंद     |  

केरल में दहेज की मांग पर महिला ने की आत्महत्या, पुलिस ने मंगेतर को किया गिरफ्तार

केरल के तिरुवनंतपुरम में दहेज के कारण शादी से पिछे हटने और महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में एक सरकारी डॉक्टर को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। सरकारी स्नातकोत्तर डॉक्टर पर अपनी महिला सहकर्मी पर आत्महत्या करने का आरोप है।

सरकारी स्नातकोत्तर डॉक्टर आरई रुवैस की गिरफ्तारी कॉलेज के ऑर्थो विभाग में स्नातकोत्तर छात्र डॉ. शहाना की एक अपार्टमेंट में मृत पाए जाने के दो दिन बाद हुआ है। पुलिस के मुताबिक, आरई रुवैस को आज तड़के करुनागप्पल्ली स्थित उसके घर से पूछताछ के लिए ले जाया गया और बाद में उसकी गिरफ्तारी की गई। 26 वर्षीय मेडिकल की छात्रा अपने अपार्टमेंट में बेहोश पाई गई थी और बाद में मंगलवार को डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं, स्नातकोत्तर छात्र डॉ. शहाना के परिवार ने आरोप लगाया कि रुवैस और उसके रिश्तेदारों द्वारा अत्यधिक दहेज की मांग के कारण शहाना अवसाद में थी, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। इस बीच, शहाना के भाई जसीम नास ने बताया कि रुवैस और उनका परिवार, खासकर उनके पिता भारी दहेज लेने की मांग पर अड़े हुए थे। शहान के कुछ दोस्तों ने बताया कि दहेज की मांग को लेकर शहाना लंबे समय से उदास रहती थी।