Breaking News

सेंसेक्स 273 अंक चढ़कर 77,928, निफ्टी 66 अंक बढ़कर 24,317 पर क्लोज हुए     |   लोकसभा के बाद राज्यसभा से वंदे मातरम् बिल पास, अब रोक डालने पर एक्शन का रास्ता     |   CWC: मोहम्मद बासिल के पैरा एथलेटिक्स में सिल्वर मेडल जीतने पर PM मोदी ने बधाई दी     |   गुजरात में 3 दिनों तक भारी बारिश होने की आशंका, सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द     |   वेस्ट एशिया संकट: PM मोदी की वरिष्ठ मंत्रियों संग बैठक, सप्लाई चेन को किया रिव्यू     |  

दिल्ली में क्यों प्रदर्शन कर रही है कर्नाटक सरकार

केंद्र सरकार पर हमला तेज करते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के नेतृत्व में कर्नाटक सरकार आज नई दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन कर रही है. कांग्रेस सरकार ने पिछले कुछ सालों में टैक्स ट्रांसफर और सहायता अनुदान में राज्य के साथ अन्याय का आरोप लगाया है. आगामी लोकसभा चुनाव से पहले मंत्रियों सहित कर्नाटक कांग्रेस के सभी विधायक और सांसद विरोध-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर पर मौजूद हैं.

राज्य सरकार केंद्र से 15वें वित्त आयोग के तहत पांच साल के दौरान कर्नाटक को हुए 1.87 लाख करोड़ रुपए के नुकसान की भरपाई करने की मांग कर रही है. प्रदर्शन में कर्नाटक के मुखयमंत्री सिद्दारमैया, कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार समेत अन्य मंत्री भी मौजूद हैं.