Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

पश्चिम बंगाल: हावड़ा में जूट बैग फैक्ट्री में लगी आग

कोलकाता के हावड़ा जिले के बांकड़ा स्थित एक जूट बैग फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह आग लग गई। धुआं सुबह आठ बजे के आसपास देखा गया, जब अधिकांश कर्मचारी काम पर आ रहे थे। परिसर में रखे कच्चे माल ने आग को तेजी से फैलने में मदद की। घनी आबादी वाले इलाके में फैक्ट्री होने के कारण स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।

दमकल की तीन गाड़ियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एक अग्निशमन अधिकारी ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि कारखाने में कोई अग्निशमन प्रणाली स्थापित नहीं है। फिलहाल इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।