Breaking News

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान     |   भारतीय सोशल वर्कर रीमा नानावटी को मिला हिलेरी रोडम क्लिंटन अवॉर्ड     |   सचिन पायलट आज से पंजाब के पांच दिवसीय दौरे पर, गैंगस्टर हिंसा के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात     |   राहुल गांधी और ओवैसी की SIR याचिकाओं पर 27 अक्टूबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट     |   सिद्धारमैया की शिकायत पर साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR, फर्जी वीडियो पर होगी कार्रवाई     |  

पश्चिम बंगाल: कोलकाता रेप-मर्डर केस के खिलाफ डॉक्टरों का प्रदर्शन जारी

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में आरजी कर कॉलेज में महिला डॉक्टर रेप और हत्या के विरोध में स्वास्थ्य भवन पर जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन जारी है। डॉक्टरों ने मंगलवार की रात मोबाइल टॉर्च की रोशनी में अपना प्रदर्शन किया।

वहीं, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बावजूद प्रदर्शनकारी डॉक्टर काम पर नहीं लौटे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारी डॉक्टरों को मंगलवार शाम पांच बजे तक काम पर लौटने का निर्देश दिया था।

रेप और मर्डर केस के विरोध के अलावा डॉक्टरों की सुरक्षा समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शनकारी एक महीने से धरने पर बैठे हैं।