Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

तमिलनाडु के पहाड़ी क्षेत्रों में घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम

तमिलनाडु के दो लोकप्रिय पर्यटन बोडिमेट्टू और यरकौड में आज सुबह तापमान में अचानक गिरावट देखी गई। मौसम के अचानक करवट लेने से इलाके में घना कोहरा छाया हुआ है। शीत लहर चल रही है।

बोडिमेट्टू तमिलनाडु-केरल सीमा पर मौजूद है, जबकि यरकौड सलेम में है। दोनों हिल स्टेशनों में घने कोहरे की वजह से लोगों को दिन में हेडलाइट का इस्तेमाल करना पड़ रहा है।

अधिकारियों ने बाइक चालकों को पहाड़ी इलाकों में सावधानी बरतने को कहा है। यरकौड आने वाले पर्यटक ठंड के मौसम और कोहरे से खुश हैं। कई लोग कोहरे से ढकी पहाड़ियों के बीच फोटो खिंचवा रहे हैं।