Breaking News

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान     |   भारतीय सोशल वर्कर रीमा नानावटी को मिला हिलेरी रोडम क्लिंटन अवॉर्ड     |   सचिन पायलट आज से पंजाब के पांच दिवसीय दौरे पर, गैंगस्टर हिंसा के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात     |   राहुल गांधी और ओवैसी की SIR याचिकाओं पर 27 अक्टूबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट     |   सिद्धारमैया की शिकायत पर साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR, फर्जी वीडियो पर होगी कार्रवाई     |  

चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर कल से होगा वासुसेना का अभ्यास,

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर भारतीय वायुसेना मंगलवार से अपने मल्टी पर्पज एएन 32 विमान से लैंडिंग और टेक ऑफ का अभ्यास शुरू करेगी। यह अभ्यास सप्ताहभर तक चलेगा। इसमें पहले दिन एनएन 32 विमान के आसमान में चक्कर लगाकर वापस लौटने की जानकारी है।

 

बता दें कि सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर वायुसेना समय-समय पर अपने विमानों की लैंडिंग और टेक ऑफ का अभ्यास करती रहती है। इसी क्रम में वायुसेना यहां सप्ताहभर तक अभ्यास करने जा रही है। हवाई अड्डे की देखरेख का जिम्मा संभाल रहे यूपी निर्माण निगम के प्रभारी इंजीनियर घनश्याम सिंह ने बताया कि सैन्य अभ्यास के लिए मौसम विशेषज्ञ यहां पहुंच चुके हैं।