Breaking News

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान     |   भारतीय सोशल वर्कर रीमा नानावटी को मिला हिलेरी रोडम क्लिंटन अवॉर्ड     |   सचिन पायलट आज से पंजाब के पांच दिवसीय दौरे पर, गैंगस्टर हिंसा के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात     |   राहुल गांधी और ओवैसी की SIR याचिकाओं पर 27 अक्टूबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट     |   सिद्धारमैया की शिकायत पर साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR, फर्जी वीडियो पर होगी कार्रवाई     |  

उत्तर प्रदेश: कानपुर के पास टला ट्रेन हादसा, गैस सिलेंडर से टकराई कालिंदी एक्सप्रेस

उत्तर प्रदेश में कानपुर के पास रविवार को ट्रेन हादसा टल गया। ये घटना अनवरगंज-कासगंज रेलवे रूट पर बर्राजपुर और बिल्हौर रेलवे स्टेशन के बीच हुई। कानपुर से भिवानी जा रही कालिंदी एक्सप्रेस ट्रैक पर रखे एलपीजी गैस सिलेंडर से टकरा गई। आनन-फानन में लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया।

ट्रेन करीब 20 मिनट तक खड़ी रही। मौके से पेट्रोल से भरी बोतल, माचिस और एक संदिग्ध बैग भी बरामद किया गया। खबर मिलते ही रेलवे पुलिस और लोकल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच की। ट्रैक पर गैस सिलेंडर रखने से साफ जाहिर होता है कि ट्रेन को उड़ाने की कोशिश थी, जोकि नाकाम हो गई।