Breaking News

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान     |   भारतीय सोशल वर्कर रीमा नानावटी को मिला हिलेरी रोडम क्लिंटन अवॉर्ड     |   सचिन पायलट आज से पंजाब के पांच दिवसीय दौरे पर, गैंगस्टर हिंसा के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात     |   राहुल गांधी और ओवैसी की SIR याचिकाओं पर 27 अक्टूबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट     |   सिद्धारमैया की शिकायत पर साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR, फर्जी वीडियो पर होगी कार्रवाई     |  

उत्तर प्रदेश: मथुरा में कंस्ट्रक्शन साइट पर मिला मजदूर का शव, जांच जारी

उत्तर प्रदेश के मथुरा में रविवार रात सौंख रोड पर कंस्ट्रक्शन साइट के पास मजदूर का शव मिला है। मृतक का नाम कमल है। वो मथुरा के कोयलीपुर गांव का रहने वाला था, और मजदूरी करता था। एसपी सिटी अरविंद कुमार ने बताया, ''हल्दीराम के पास कंस्ट्रक्शन साइट पर बेसमेंट में शव मिला है।"

अरविंद कुमार ने बताया कि इस मामले में ठेकेदार से भी पूछताछ चल रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और ज्यादा जानकारी कल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मिलेगी। आगे की जांच जारी है।