Breaking News

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान     |   भारतीय सोशल वर्कर रीमा नानावटी को मिला हिलेरी रोडम क्लिंटन अवॉर्ड     |   सचिन पायलट आज से पंजाब के पांच दिवसीय दौरे पर, गैंगस्टर हिंसा के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात     |   राहुल गांधी और ओवैसी की SIR याचिकाओं पर 27 अक्टूबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट     |   सिद्धारमैया की शिकायत पर साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR, फर्जी वीडियो पर होगी कार्रवाई     |  

उत्तर प्रदेश: गोंडा जिले घाघरा नदी उफान पर, 24 गांव डूबे

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में पिछले कुछ हफ्तों से घाघरा नदी उफान पर है। 24 से ज्यादा गांव पानी में डूबे हुए हैं। इलाके में स्कूल, घर और दूसरी इमारतें बाढ़ की चपेट में हैं। यहां तक की खेतों का बड़ा हिस्सा कमर तक पानी में डूबा हुआ है मंगलवार को जिला मजिस्ट्रेट ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। जबकि लोगों की शिकायत है कि प्रशासन उनकी सुनवाई नहीं कर रहा है।

इलाके का मुआयना करते वक्त जिलााधिकारी ने बाढ़ से प्रभावित किसानों को मदद देने का भरोसा जताया। डीएम ने लोगों को खाने के पैकेज बांटे। साथ ही बीमार लोगों को मेडिकल ट्रीटमेंट भी उपलब्ध कराया। अधिकारियों के मुताबिक बाढ़ में फंसे लोगों की मदद के लिए 200 से ज्यादा नाव तैनात की गई है। इसके अलावा जिला प्रशासन ने बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने का निर्देश दिया है।