Breaking News

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान     |   भारतीय सोशल वर्कर रीमा नानावटी को मिला हिलेरी रोडम क्लिंटन अवॉर्ड     |   सचिन पायलट आज से पंजाब के पांच दिवसीय दौरे पर, गैंगस्टर हिंसा के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात     |   राहुल गांधी और ओवैसी की SIR याचिकाओं पर 27 अक्टूबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट     |   सिद्धारमैया की शिकायत पर साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR, फर्जी वीडियो पर होगी कार्रवाई     |  

मुंबई में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किए 'लालबाग के राजा' के दर्शन किए

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को मुंबई में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आवास 'वर्षा' पहुंचे। अमित शाह ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। इस दौरान महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को गणेश उत्सव के तीसरे दिन पूजा करने के लिए 'लालबाग के राजा ' गणेश मंडल का दौरा किया।

वरिष्ठ मंत्री के साथ उनकी पत्नी सोनल, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस, बीजेपी नेता विनोद तावड़े और पार्टी के आला नेता भी थे। इससे पहले दिन में शाह मुख्यमंत्री के आवास 'वर्षा' गए, जहां उन्होंने भगवान गणेश की पूजा की।