Breaking News

सीरिया में इस्लामिक स्टेट पर अमेरिका का बड़ा प्रहार, 30 से ज्यादा ठिकानों पर हवाई हमले     |   साध्वी प्रेम बाईसा की कार्डियक अरेस्ट से हुई थी मौत: पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश     |   निलोफर कफील का राजनीतिक यू-टर्न, AIADMK छोड़ DMK में होंगी शामिल     |   गुजरात को मिली छठी वंदे भारत एक्सप्रेस, असारवा-उदयपुर सिटी के बीच चलेगी     |   CM योगी ने गोरखपुर के जंगली कौड़िया में बीडीओ कार्यालय का लोकार्पण किया     |  

केंद्रीय मंत्री अमित शाह पहुंचे तिरुचिरापल्ली, पुडुचेरी में कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

Puducherry:  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली पहुंचे, वह पुडुचेरी का एक दिवसीय दौरा करेंगे और कई राजनीतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

अमित शाह अपनी संक्षिप्त यात्रा के दौरान पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन. रंगासामी से मुलाकात करेंगे और चुनाव प्रभारी और पार्टी की पुडुचेरी इकाई के प्रभारी से भी मुलाकात करेंगे।

वह कराईकल में ‘‘दीवार लेखन’’ चुनावी अभियान में भी भाग लेंगे और बाद में कराईकल के संथाई थिदल में एक रैली को संबोधित करेंगे।

पार्टी ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में बीजेपी के पदाधिकारियों के साथ बातचीत करने के अलावा शाह ‘‘बूथ विजय अभियान’’ की भी शुरुआत करेंगे।

इससे पहले, शुक्रवार रात तिरुचिरापल्ली पहुंचने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता का केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया और एल मुरुगन, बीजेपी की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन और राज्य के अन्य पदाधिकारियों ने स्वागत किया।