Breaking News

पहले फेज में 110 सीटें जीतेगी BJP, दीदी का कोई आधार नहीं बचेगा: अमित शाह     |   'भ्रष्ट हाथों में है AAP की कमान, निराश होकर छोड़ी पार्टी', राघव चड्ढा का केजरीवाल पर सीधा प्रहार     |   दिल्ली के जहांगीरपुरी के मजलिस पार्क के पास भीषण आग, कई गाड़ियां जलकर राख     |   हरभजन सिंह के घर की दीवार पर लिखा 'पंजाब का गद्दार', काली पट्टी बांध सड़कों पर उतरे AAP कार्यकर्ता     |   लखनऊ: 30 अप्रैल को उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र के लिए कार्यक्रम जारी     |  

फिल्म निर्माता करण जौहर ने फिल्म ‘तू या मैं’ को बताया बेहतरीन

Mumbai: फिल्म निर्माता करण जौहर ने सोशल मीडिया मंच पर एक नोट लिखकर शनाया कपूर और आदर्श गौरव अभिनीत नई फिल्म ‘तू या मैं’ देखने का आग्रह किया।

उन्होंने इस फिल्म को बेहतरीन और लीक से हटकर बताया। ये फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इसकी कहानी कपूर और गौरव द्वारा अभिनीत सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में नया मोड़ तब आता है जब ये खुद को स्विमिंग पूल में एक मगरमच्छ के साथ फंसा हुआ पाते हैं।

इसका निर्देशन बिजॉय नांबियार ने किया है। जोहर ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए अभिनेताओं और निर्माता आनंद एल. राय की सराहना की।

करण ने पोस्ट के साथ लिखा, “कार्डियो एक्सरसाइज की कोई जरूरत नहीं! क्योंकि दूसरे भाग में मगरमच्छ से बचने वाले रोमांचक दृश्यों को देखकर आप अपनी सीटों से उछल पड़ेंगे! मेरे लिए स्विमिंग पूल अब कभी पहले जैसे नहीं रहेंगे… कभी नहीं! डर के मारे मैं कांप रहा हूं! फिल्म खत्म हुए 30 मिनट हो गए हैं और मैं अभी भी तनाव में हूं।मुझे लग रहा है कि मुंबई के ट्रैफिक के बीच में भी कोई मगरमच्छ आकर मुझ पर हमला कर सकता है।”

हिमांशु शर्मा और विनोद भानुशाली द्वारा एल. राय के साथ निर्मित ये फिल्म विशाल भारद्वाज की “ओ रोमियो” के साथ ही रिलीज हुई।