Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

मुंबई के चेंबूर में निर्माणाधीन मेट्रो का खंभा गिरा, कोई हताहत नहीं

मुंबई में चेंबूर के सुमन नगर इलाके में गुरुवार रात निर्माणाधीन मेट्रो का पिलर गिर गया। जिस समय वडाला तक मेट्रो विस्तार का कार्य शुरू हुआ, उस समय चेंबूर सुमन नगर में कंक्रीट का कार्य चल रहा था। तभी सुमन नगर सोसायटी के परिसर में मेट्रो पिलर के लिए बना चौकोर स्टील का ढांचा ढह गया।

इस हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। वहीं, मामले की जांच की जा रही है।