Breaking News

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान     |   भारतीय सोशल वर्कर रीमा नानावटी को मिला हिलेरी रोडम क्लिंटन अवॉर्ड     |   सचिन पायलट आज से पंजाब के पांच दिवसीय दौरे पर, गैंगस्टर हिंसा के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात     |   राहुल गांधी और ओवैसी की SIR याचिकाओं पर 27 अक्टूबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट     |   सिद्धारमैया की शिकायत पर साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR, फर्जी वीडियो पर होगी कार्रवाई     |  

UPSICL के अध्यक्ष पहुंचे ताजनगरी, बोले-पीपीपी मॉडल पर स्थापित करेंगे औद्योगिक इकाईयां

आगरा पहुंचे उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड के अध्यक्ष राकेश गर्ग ने कहा कि प्रदेश को औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित करेंगे। पीपीपी मॉडल पर नए उद्यम लगाए जाएंगे। भूखंड आवंटित किए जाएंगे। युवाओं को उद्यम लगाने के लिए बढ़ावा दिया जाएगा। इससे शहर और प्रदेश का विकास होगा और रोजगार विकसित होंगे।

उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड के अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार आगरा आए राकेश गर्ग के स्वागत में समर्थक उमड़ पड़े। बारिश के के बीच छलेसर से कमला नगर स्थित आवास तक स्वागत हुआ। गर्ग ने कहा कि लघु उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए भूखंड उपलब्ध कराए जाएंगे, सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा, व्यापारियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता में है।