Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

मेहसाणा में निजी विमानन अकादमी का प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, महिला पायलट घायल

गुजरात के मेहसाणा जिले में सोमवार शाम एक निजी विमानन अकादमी के एक प्रशिक्षण विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक महिला प्रशिक्षु पायलट घायल हो गई। मेहसाणा तालुका पुलिस थाने के निरीक्षक डी जी बडवा ने बताया कि एकल इंजन वाला विमान कुछ तकनीकी कारणों से मेहसाणा शहर के पास उचर्पी गांव के एक खुले मैदान में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

निरीक्षक ने बताया, "विमानन अकादमी के प्रशिक्षण विमान ने मेहसाणा हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी और उचर्पी के एक खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में प्रशिक्षु पायलट को मामूली चोटें आई। उसका अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।" बडवा ने कहा कि घटना की आगे की जांच के लिए हवाई अड्डे के साथ-साथ उड्डयन प्राधिकारियों को भी दुर्घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है।