Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

आज गुजरात के अहमदाबाद में होगा कांग्रेस का मुख्य अधिवेशन

आज गुजरात के अहमदाबाद में कांग्रेस का मुख्य अधिवेशन होगा। आज की बैठक में देशभर से 1700 के करीब कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि भाग लेंगे। बैठक का आयोजन साबरमती रिवर फ्रंट पर किया गया है।  AICC के अधिवेशन की थीम ‘न्यायपथ: संकल्प, समर्पण, और संघर्ष रखी गई है। आज की बैठक में गुजरात में राजनेतिक स्थिति और राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा के बाद प्रस्ताव भी पास होगा। 

कांग्रेस के मुताबिक अधिवेशन गुजरात में संगठन को मजबूत करने और 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए रोडमैप तैयार करने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा। इस साल महात्मा गांधी के बतौर कांग्रेस अध्यक्ष 100 साल पूरे हो रहे हैं। सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती भी है। दोनों ही महान विभूतियां गुजरात में पैदा हुई थीं, इसलिए कांग्रेस पार्टी ये अधिवेशन गुजरात में कर रही है।