Breaking News

घटना का दोषी कोई भी हो, बचेगा नहीं- हाथरस हादसे पर वरिष्ठ अधिकारियों संग बैठक में बोले सीएम योगी     |   हाथरस हादसा: गाजियाबाद से NDRF की टीम रवाना     |   पीड़ित परिवारों को मुआवजा दे सरकार- हाथरस के सत्संग में मची भगदड़ पर सपा का ट्वीट     |   सहयोगियों के दम पर बढ़ा कांग्रेस का आंकड़ा- लोकसभा में बोले पीएम मोदी     |   NDA का तीसरी बार सरकार में आना ऐतिहासिक है- लोकसभा में बोले पीएम मोदी     |  

Bihar: कैमूर में नशे की हालत में तीन स्वास्थ्यकर्मी गिरफ्तार

बिहार के कैमूर में अस्पताल परिसर में शराब के नशे में धुत तीन स्वास्थ्य कर्मियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को जानकारी दी। भभुआ सदर अस्पताल में हंगामा करने और शराब रखने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। 

ये कार्रवाई इलाके के लोगों से मिली शिकायत के आधार पर दी गई है। भभुआ के डीएसपी गजेंद्र कुमार ने बताया कि बिहार में शराब पीना और डिलीवरी करना प्रतिबंधित है। 

उन्होंने आगे बताया कि पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर शराब की डिलीवरी किसने की और कहां से इसे मंगाया गया था।