Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

Tamilnadu: नए आपराधिक कानूनों के लागू होने पर वकीलों ने किया प्रदर्शन

तमिलनाडु के डिंडीगुल और मयिलादुथुराई में वकीलों ने नए आपराधिक कानूनों के लागू होने पर सोमवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ नारे भी लगाए और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (बीएसए) को वापस लेने की मांग की।

भारत की आपराधिक न्याय प्रणाली में दूरगामी बदलाव लाते हुए तीन नए आपराधिक कानून सोमवार को लागू हो गए। भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (बीएसए) ने पुराने कानून भारतीय दंड संहिता, आपराधिक प्रक्रिया संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम की जगह ली है।