Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

Haryana: सोनीपत में करंट लगने से तीन फैक्ट्री कर्मचारियों की मौत, एक घायल

हरियाणा के सोनीपत में करंट लगने से तीन फैक्ट्री कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। पुलिस ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। सोमवार शाम फैक्ट्री के चार कर्मचारियों के हाईटेंशन बिजली केबल के संपर्क में आने से ये हादसा हुआ।

मृतकों की पहचान विकास, ज्योतिष और राजन के रूप में हुई है। तीनों उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। घायल कर्मचारी नितिन का इलाज चल रहा है। जिस फैक्ट्री में ये हादसा हुआ, उसके मालिक और मैनेजर पर पुलिस ने लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है।