Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

झारखंड के चतरा जिले में तीन नक्सली गिरफ्तार

झारखंड के चतरा जिले में तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि विकास कुमार यादव (25), गुड्डू यादव (25) और तस्लीम अंसारी (19) को बुधवार को प्रतापपुर थाना क्षेत्र में दुलकी नदी के पास से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के मुताबिक, तीनों नक्सली तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति समिति (टीएसपीसी) के सदस्य हैं।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) विकास पांडे ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर ये गिरफ्तारियां की गईं हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों के पास से दो देसी पिस्तौल, एक रिवॉल्वर और पांच कारतूस जब्त किए गए।