Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

Tamil Nadu: मदुरै में सड़क हादसा, एमडीएमके पार्टी के तीन कार्यकर्ताओं की मौत

तमिलनाडु के मदुरै में सोमवार को हुए सड़क हादसे में एमडीएमके पार्टी के तीन कार्यकर्ताओं की मौत हो गई। ये हादसा तब हुआ, जब कार्यकर्ताओं की तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से जाकर टकरा गई। मारे गए तीनों कार्यकर्ता एमडीएमके प्रमुख वाइको की अगुवाई वाली बैठक में हिस्सा लेने के बाद लौट रहे थे।

ये घटना मदुरै के बाहरी इलाके में मेलूर टोल प्लाजा के पास हुई। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई महिला समेत दो लोगों को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।