Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

तमिलनाडु: करूर में कार-बस की टक्कर में पांच लोगों की मौत

तमिलनाडु में करूर जिले के कुलीतलाई में सरकारी बस और कार की आमने-सामने की टक्कर में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बस के नीचे दब गई। कोयंबटूर के रहने वाले सेल्वराज, उनकी पत्नी कलैयारसी, बेटी अकाल्या और बेटा अरुण केलैयूर के अग्नि वीरनार मंदिर जा रहे थे, तभी करूर-त्रिची राष्ट्रीय राजमार्ग पर ये दुर्घटना हुई।

कार ड्राइवर इरोड जिले के विलारासमपट्टी निवासी विष्णु की भी इस दुर्घटना में मौत हो गई। सूचना मिलने पर कुलीतलाई पुलिस मौके पर पहुंची। बस के नीचे फंसी कार को हुए भारी नुकसान के कारण मुथुर अग्निशमन और बचाव विभाग के बचावकर्मियों को बुलाया गया।

करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने मलबे से शवों को निकालने में सफलता पाई। बाद में पीड़ितों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए कुलीतलाई सरकारी जिला मुख्यालय अस्पताल भेज दिया गया।