Breaking News

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान     |   भारतीय सोशल वर्कर रीमा नानावटी को मिला हिलेरी रोडम क्लिंटन अवॉर्ड     |   सचिन पायलट आज से पंजाब के पांच दिवसीय दौरे पर, गैंगस्टर हिंसा के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात     |   राहुल गांधी और ओवैसी की SIR याचिकाओं पर 27 अक्टूबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट     |   सिद्धारमैया की शिकायत पर साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR, फर्जी वीडियो पर होगी कार्रवाई     |  

तमिलनाडु: भारतीय सेना में शामिल हुए 297 ऑफिसर

चेन्नई की ऑफिसर एकेडमी ट्रेनिंग (ओटीए) में शनिवार को समारोह में 258 कैडेट अधिकारी और 39 महिला कैडेट अधिकारी को भारतीय सेना की कई इकाइयों और सेवाओं में शामिल किया गया। ओटीए के परमेश्वरन ड्रिल स्क्वायर में आयोजित 'पासिंग आउट परेड' की समीक्षा सेना के उप-प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एन.एस. राज सुब्रमणि ने की।

ओटीए ने कहा कि मित्रवत देशों के दस कैडेट अधिकारी और पांच कैडेट अधिकारी (महिला) ने भी सफलतापूर्वक अपनी ट्रेनिंग पूरी की। थल सेना उप-प्रमुख ने कैडेट अधिकारी और ओटीए कर्मियों की उपलब्धियों के लिए उनकी सराहना की।

उन्होंने कहा, "आपको जल्द ही दुनिया के कुछ बेहतरीन सैनिकों की कमान संभालने का सौभाग्य प्राप्त हुआ होगा। ये सैनिक आपकी सबसे मूल्यवान संपत्ति हैं।