Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

सूरत के कारीगरों ने हीरे पर उकेरी पीएम मोदी की तस्वीर, खास एग्जीबिशन में बिखेर रहा चमक

सूरत डायमंड एसोसिएशन की तरफ से शहर में खास डायमंड एग्जीबिशन लगाई गई है। इस एग्जीबिशन में एक खास हीरा चमक बिखेर रहा है। इस हीरे को सूरत की एक लैब में बनाया गया है और इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर उकेरी गई है।

आकर्षण का केंद्र प्रयोगशाला में विकसित एक विशेष हीरा रहा, जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि उकेरी गई है। इस हीरे को तैयार करने वाले लोगों के मुताबिक लैब में डेवलप हीरे पर इमेज तैयार करने में उन्हें एक महीने का वक्त लगा। उनके मुताबिक पॉलिश करने से पहले हीरे का वजन लगभग 40 कैरेट था।

डायमंड एग्जीबिशन में हिस्सा ले रहे लोगों के मुताबिक एनवायरमेंट-फ्रेंडली लैब में डेवलप किए गए हीरे, 'मेक इन इंडिया' पहल का हिस्सा हैं। उनके मुताबिक ये कंपनियों को भारत में प्रोडक्टों को डेवलप करने, मैन्यूफैक्चर करने और असेंबल करने के लिए प्रोत्साहित करता है।